एबीवीपी ने किया प्रदर्शन कार्रवाई की मांग
एबीवीपीकार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने शुक्रवार दोपहर में महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में देशद्रोहियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों एवं समस्त जनता से आह्वान किया है कि वो देशद्रोहियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एकजुट होकर देश की एकात्मता और अखंडता के प्रति अपने संकल्प को व्यक्त करें।
प्रदर्शन के दौरान परिषद के प्रदेश सह मंत्री रवि वीराणी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशद्रोही अफजल को शहीद बताकर प्रदर्शन करने वाले देशद्रोही लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। जिला संयोजक रतन वैष्णव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गुर्जर, जिला सह संयोजक रवि मेनारिया, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरुणा शर्मा, कॉलेज छात्रा प्रमुख पूनम राठौड़, नगर उपाध्यक्ष देवराज रजक, नगर सहमंत्री दीपक गौड़, मनीष टेलर, नेहा सोनी ने भी विचार व्यक्त किए।
इकाई अध्यक्ष राजकुमार सुथार ने बताया कि अंकिता सेन, अनामिका शेखावत, अरमान त्रिपाठी, प्रदीप जाट, रवि कुमार, नरेश रेगर, धर्मसिंह जाट, दिव्यांशु सुराणा, विकल बंजारा, नरपतसिंह, अजयपाल गहलोत, अरिहंत जैन सहित कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद थे।