शोभायात्रा में गूंजे नामदेव के जयकारे
नामदेव छीपा समाज की ओर से निकली शोभायात्रा में उमड़े समाजजन
भास्करसंवाददाता | चित्तौड़गढ़
नामदेवछीपा समाज के आराध्य देव भगवान नामदेव के बोध प्राप्ति दिवस पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में विविध कार्यक्रम हुए।
जिला मुख्यालय पर भी नामदेव छीपा समाज विकास संस्थान की ओर से बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर के पावटा चौक स्थित बिछावट मंदिर से सुबह 11.15 बजे शुरू हुई शोभायात्रा प्रारंभ होकर चंदनपुरा, कपड़ा बाजार, गांधी चौक, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, सुभाष चौक, नेहरू बाजार, बलाइयों की कुई, ढूंचा बाजार, लौहार मोहल्ला, हिन्दू छीपा मोहल्ला के बाद वापस बिछावट मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। सबसे आगे नामदेव भगवान के रूप में सजे व्यक्ति आकर्षण का केंद्र था। सबसे पीछे पुष्पों से सजे एक वाहन में भगवान नामदेव की झांकी सुसज्जजित थी। युवा विजय पताकाएं लिए चल रहे थे। गोल प्याऊ चौराहा पर जयकारों गीतों पर युवतियों ने नृत्य किया। पदाधिकारी घनश्यामलाल ने बताया कि शाम को स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। बडी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।
बेगूं| नगरमें नामदेव छीपा समाज खटीक समाज के अलग-अलग जुलूस निकले। शुक्रवार सुबह नामदेव छीपा समाज की ओर से नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस बैंडबाजों, ढोल ढमाकों के साथ निकला। बैंडबाजों डीजे धुन के साथ निकले जुलूस में महिलाएं नृत्य करते हुए पुरुष जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। इधर बसंत पंचमी पर खटीक समाज के मंदिर से निकले जुलूस में नगर सहित आसपास के गांवों से बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया। खटीक समाज का बसंती पंचमी पर पहली बार निकले जुलूस में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रही थी। जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ।
पहुंना| नामदेवछीपा समाज की ओर से समाज के मंदिर से जुलूस निकाला गया। राजकुमार सर्वा ने बताया कि मंदिर से बैंडबाजों के साथ भगवान विट्ठल नामदेव महाराज की रथ में झांकी सजाकर जुलूस रवाना हुआ। जो सदर बाजार, सुथार मोहल्ला, छीपा मोहल्ला होते हुए समाज की धर्मशाला में पहुंची।
मंगलवाड़| कस्बेके छीपा समाज के लोगों ने शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली। वाटिका से शुरू होकर शोभायात्रा उदयपुर चित्तौड़गढ़ मार्ग होते हुए वापस वाटिका में पहुंची।
चित्तौड़गढ़| नामदेवसमाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा मेें नृत्य करतीं युवतियां।