शिविर में 150 रोगी लाभान्वित
चित्तौड़गढ़. पद्मावतीसेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा बिजयपुर क्षेत्र के फुसरिया गांव में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। संस्था द्वारा निशुल्क दवाईया, भोजन कराया गया। संस्था अध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बिजयपुर नृसिंहद्वारा के संत वैष्णव दास महाराज, डाॅ. गोपाललाल अरोडा, सचिव बसंत गोयल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने किया। समापन में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या उप प्रधान सीपी. नामधराणी, सरपंच केलझर कालू सिंह ने शिविर का अवलोकन किया। शिविर में 150 रोगियों का उपचार, दवा दी गई। डाॅ. अजय शर्मा, कंपाउंडर नानूलाल रोत, कृष्णचंद्र शर्मा, मीठालाल आमलिया तथा संस्था के सदस्यों ने उत्साह से सेवा की। 60 रोगियों का रक्त परीक्षण किया गया। संस्था सचिव बसंत गोयल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, हरीश वैष्णव, हस्तीमल धाकड़, सीपी शर्मा, विनोद शर्मा, किशन घाका, भाजपा के कालू व्यास एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।