कार की टक्कर से बुजुर्ग घायल
चित्तौड़गढ़ | चित्तौड़गढ़-कपासन फोरलेन पर माताजी की पांडोली गांव के पास शुक्रवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। बुजुर्ग को उदयपुर रेफर किया गया। माताजी की पांडोली निवासी 50 वर्षीय मांगू खान पिंजारा बाइक से गांव से शहर की ओर आने के लिए निकला। तभी फोरलेन पर कपासन से चित्तौड़गढ़ रही एक कार से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार मांगू खान गंभीर घायल हो गया। उसे श्रीसांवलियाजी अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। इधर दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने माताजी की पांडोली गांव से फोरलेन पर आने वाले मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि स्पीड ब्रेकर दूर बना होने से दुर्घटनाएं होती रहती है। सूचना पर चंदेरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आला अधिकारियों से बात कर स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।