पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनोग्राफी सेंटर का रिकाॅर्ड जांचा

सोनोग्राफी सेंटर का रिकाॅर्ड जांचा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

कलेक्टरवेदप्रकाश ने शहर के एक सोनोग्राफी सेंटर का रिकार्ड देखा तथा निजी अस्पतालों में बेटी के जन्म पर रियायत उपचार का सुझाव भी दिया।

नगरपालिका कॉलोनी स्थित संजीवनी हास्पिटल में कलेक्टर वेदप्रकाश पहुंचे। सोनोग्राफी केंद्र द्वारा संधारण किए जाने वाले रिकार्ड की जांच तथा विभागीय वेबसाइट पर सेंटर द्वारा ऑनलाइन किए फार्म एफ, एक्टिव ट्रैकर सोनोग्राफी मशीन का निरीक्षण किया। रिकार्ड सही पाने पर संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर निजी अस्पतालों में बेटियों के जन्म पर बधाई संदेश, राजकीय कार्य में काम आने वाले लेटर पेड पर बेटी बचाओ का लोगो, निजी अस्पतालों में बेटी के जन्म पर रियायत, मुखबिर योजना का प्रचार, 104 टोल फ्री नंबर, रेड अलर्ट, मिठाई के डिब्बों पर बेटी बचाओ लोगो, ग्राम स्तर पर लड़का-लड़की लिंगानुपात की जानकारी देने वाले बोर्ड, कॉलेजों स्कूलों में शपथ हस्ताक्षर अभियान चल रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को माॅनिटरिंग तथा इन कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दे रखे हैं। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. इंद्रजीत सिंह, पीसीपीएनडीटी जिला कार्डिनेटर शफीक अहमद मौजूद थे। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 26 सोनोग्राफी सेंटर हैं। कुछ दिनों पहले ही नगर के एक सोनोग्राफी सेंटर का भी निरीक्षण किया था। निरीक्षण का क्रम जारी रहेगा। इसी प्रकार बारी-बारी से सभी सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण किया जाएगा।

चित्तौड़गढ़ | निजीहॉस्पिटल में निरीक्षण करते कलेक्टर वेदप्रकाश अन्य अधिकारी।

खबरें और भी हैं...