पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेल हड़ताल के लिए 88 प्रतिशत मतदान

रेल हड़ताल के लिए 88 प्रतिशत मतदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | रेलवेकर्मचारियों की विभिन्न मांगों को केंद्र सरकार द्वारा पूरा नहीं किए जाने से रेलवे के कर्मचारी संगठन ने हड़ताल करने के लिए कर्मचारियों से गुप्त मतदान के द्वारा उनकी राय मांगी गई। इसमें वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के तीन दिवसीय मतदान में चित्तौड़गढ़ सेक्शन में 88 प्रतिशत कर्मचारियों ने मतदान किया। इधर संघ की नेशनल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने दिल्ली में हड़ताल का कार्यक्रम निश्चित कर लिया। संघ 11 मार्च को रेलवे को स्ट्राइक का नोटिस देगा। 11 अप्रैल को सुबह 6 बजे से हड़ताल की जाएगी।

संघ के शाखा अध्यक्ष एसआर छपरीबंध ने बताया कि नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवे मैन (एनएफआईआर) के तत्वावधान में सातवें वेतन आयोग की निराशाजनक रिपोर्ट तथा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर वेरे मजदूर संघ ने स्टेशन परिसर में स्ट्राइक बैलेट किया गया। इसमें चित्तौड़गढ़ सेक्शन के 88 प्रतिशत कर्मचारियों ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग द्वारा सभी 52 प्रकार के भत्तों को रद्द करने के सुझाव को अमान्य करें, आयोग द्वारा मकान भत्ते को सुझाए गए 8,16 तथा 24 प्रतिशत की जगह 10,20 तथा 30 प्रतिशत ही रखी जाए। छठवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, टेक्नीशियन ग्रेड द्वितीय को ग्रेड प्रथम में मर्ज करने सहित 17 सूत्री मांगें है जिन पर सरकार द्वारा अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारी संगठन नाराज है। कर्मचारियों से मतदान के माध्यम से राय ली गई है। सचिव रामअवतार मीणा, आरके मीणा, एनके जोशी, अमरसिंह, राम सहाय, ओमप्रकाश कंडारा, बाबूलाल लश्करी, गोवर्धन सिंह सहित पदाधिकारी ने कर्मचारियों का आभार जताया। इधर, वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन सचिव दिनेश दशोरा ने बताया कि चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा शंभूपुरा में यूनियन ने मतदान संपन्न कराया। इसमें कर्मचाियों ने उत्साह से भाग लेते हुए 80 प्रतिशत मतदान किया। श्रीकांत शर्मा, राजीव जोशी, विजयसिंह, सुमेरसिंह, आलोक जोशी, मोहम्मद सलीम, अजीतकुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...