पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में पटवारी परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी उदयपुर से

जिले में पटवारी परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी उदयपुर से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को होने वाली पटवारी भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में होने वाली लिखित परीक्षा में सभी अभ्यर्थी उदयपुर जिले से हैं। जबकि चित्तौड़गढ़ जिले के करीब 12 हजार अभ्यर्थी उदयपुर जिले में यह परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा के सुचारू संपादन सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोपहर 12 से तीन बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ , गंगरार निंबाहेड़ा में बनाए गए 42 केंद्रों पर 12473 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा जिला समन्वयक एडीएम प्रशासन सुरेशचंद्र ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में 33 केंद्रों पर 9,301 निंबाहेड़ा में पांच केंद्रों पर 1,756 और गंगरार में चार केंद्रों पर 1,416 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और ये सभी अभ्यर्थी उदयपुर जिले के हैं। परीक्षा की ओएमआर शीट कड़ी सुरक्षा में यहां पहुंच गई है।

खबरें और भी हैं...