महिला कांस्टेबलों के लिए भर्तियां
चित्तौड़गढ़ | साउथसेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद ने आरपीएफ और आरपीएसएफ में महिला कांस्टेबलों के लिए 1030 भर्तियां निकाली हैं। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च है। महिला कांस्टेबलों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। शैक्षणिक योग्यता 10वीं या समकक्ष है। अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग की वेबसाइट www.scr.indianrailways.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।