पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन मामले में सही जांच नहीं होने की शिकायत

जमीन मामले में सही जांच नहीं होने की शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | निंबाहेड़ातहसील के एक व्यक्ति ने लोकायुक्त, डीजी एसपी को ज्ञापन देकर जमीन के विवाद में उसके परिवाद को झूठा बताने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। भट्ट कोटड़ी निवासी मुकेश शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि सामलाती जमीन पर कब्जे को लेकर उसके भगवतीलाल के बीच झगड़ा हुआ। उसके घर आकर 11 जनों ने मारपीट की थी। इसकी एफआईआर कराई। विपक्षी ने भी उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। उसके द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस ने भगवतीलाल को जांच में बाहर रखा था। दूसरी जांच में उसके द्वारा सबूत पेश करने के बाद भगवतीलाल को दोषी माना गया, लेकिन चार जनों को जांच से बाहर रखा गया। दोनों बार जांच में महिलाओं के साथ हुई मारपीट को दर्ज नहीं किया गया। मुकेश ने प्रकरण की जांच किसी उच्च अधिकारी से कराने और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं...