सदबुद्धि के लिए मनाया बसंतोत्सव
बिहार मेवाड़ मैत्री समिति की ओर से बसंत पंचमी पर रामदेवजी का चंदेरिया में सरस्वती पूजा महोत्सव
आयोजन
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
बिहार मेवाड़ मैत्री समिति के तत्वावधान में बसंत पंचमी के तहत शनिवार को सरस्वती पूजा महोत्सव रामदेवजी का चंदेरिया स्थित एक स्थान पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह आठ बजे से आचार्य श्री अनंत झा यजमान रागिनी देवी, रंजीत सिंह के सानिध्य में सरस्वती माता की प्रतिमा का पूजन कार्यक्रम हुआ। पूजन समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र नारायण-आशालता शर्मा स्मृति संस्थान की अध्यक्ष विभा शर्मा ने मेधावी छात्रों खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। सरस्वती पूजा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में बीरेंद्र सिंह, शिवेंद्र तिवारी, भागीरथ स्वदेशी, तालेवर साहू, सच्चिदानंद सिंह, विजयकुमार चौधरी, बृजकिशोर साहू, अरूण पांडे, अनिल सिंह, रणजीतसिंह, महादेव मुखिया, उपेंद्र पासवान, प्रमोद मेहतो, गोपाल झा, हरेराम शर्मा, मनोज साहू, राजू चतुर्वेदी, ज्ञानेश्वर सिंह, रा केशकुमार चौधरी, शंकर पासवान, शिवानी, अभितेश शर्मा ने कहा कि मां सरस्वती विद्या विनय की देवी है। इसलिए बिहार मेवाड़ मैत्री समिति की ओर से मां से विद्या सदबुद्धि, संस्कारवान बनने की आराधना की गई। समारोह में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राधेश्याम चाष्टा, भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, उषा रांधड, शशि सनाढ्य, मधुसूदन सनाढ्य भी पहुंचे। बिहार मेवाड़ मैत्री समिति की ओर से चेयररेस प्रतियोगिता भी हुई। इसमें बाल वर्ग में प्रथम में खुशी चौधरी, द्वितीय सपना साहू, तृतीय श्वेता झा, महिलाओं में प्रथम रूपम चौधरी, द्वितीय देवकी साहू, तृतीय चंदा ठाकुर पुरुष वर्ग में प्रथम कमला मिश्रा, द्वितीय प्रभाकर रहे।
चित्तौड़गढ़ | कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते समिति सदस्य