पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिस्कॉम चेयरमैन ने दी अधिकारियों को नसीहत

डिस्कॉम चेयरमैन ने दी अधिकारियों को नसीहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िचत्तौड़गढ़ | अजमेरडिस्काम चेयरमैन एमडी हेमंत गेरा मंगलवार को पूरे दिन यहां डेरा डाले रहे। एसई आफिस में पहले प्रतापगढ़ और फिर चित्तौड़गढ़ जिले के अधिकारियों की मैराथन मीटिंग लेकर कड़ी नसीहत दी।

दोपहर ढाई बजे शुरू हुई चित्तौड़गढ़ जिले की मीटिंग रात आठ बजे तक चली। इसमें एमडी के तेवर तीखे रहे। उन्होंने जिले के तीनों एक्सईएन से जीएसएस पर छीजत, बिलिंग पोजीशन और रिकवरी की जानकारी ली। एक अधिकारी के पूरी तैयारी के साथ नहीं आने पर खरी सुनाते हुए एकबारगी मीटिंग से चले जाने को भी कह दिया। गेरा रिपोर्ट लेते हुए टारगेट कम रहने वाले इंजीनियरों को डूंगरपुर जैसे स्थानों पर नौकरी करने की हिदायत देते रहे। इधर बेगूं विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश धाकड डेयरी चेयरमैन बद्री जाट के साथ एसई आफिस पहुंचे और गेरा के साथ चर्चा की। धाकड ने गेरा के समक्ष किसानों को अस्थायी कृषि कनेक्शन देने की पैरवी करते हुए बिजली चोरी के संबंध में पिछले दिनों दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिसर्च स्टोरी के संबंध में ध्यान आकर्षण किया। गेरा ने इस संबंध में एक रिपोर्ट बनाकर देने को कहा। एसई डीपी दुबे भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...