आईटीआई की परीक्षाएं शुरू
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
औद्योगिकीप्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की सेमेस्टर प्रणाली परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। इधर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा सेंटरों का निरीक्षण किया।
आईटीआई की परीक्षा जिले में सात एवं प्रतापगढ़ में एक केंद्र पर दो पारियों में शुरू हुई। पहली पारी सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तथा दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक परीक्षा हुई। जिला मुख्यालय पर बनाए सेंटर शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत में पंजीकृत 385 में से 318, सेंती स्कूल में 338 में से 216 तथा पोलिटेक्निक कॉलेज में पंजीकृत 185 में से 143 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण एडीईओ माध्यमिक शांतिलाल सुथार ने किया। जिले में कपासन, बेगूं, बड़ीसादड़ी निंबाहेड़ा में भी परीक्षा हुई।
पहले दिन आईटीआई के प्रथम सेमेस्टर हुए। आईटीआई के विविध सेमेस्टर 22 फरवरी तक जारी रहेंगे।
चित्तौड़गढ़ | शहीदमेजर नटवरसिंह शक्तावत स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी।
आगे की परीक्षा
{12,13 15 फरवरी कोसैकंड सेमेस्टर
{16,17 18 फरवरी कोथर्ड सेमेस्टर
{19,20 22 फरवरी कोचतुर्थ सेमेस्टर