छीपा समाज निकालेगा आज शोभायात्रा
चित्तौड़गढ़ | श्रीनामदेवछीपा समाज विकास संस्थान की ओर से शुक्रवार को बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। समस्त नामदेव छीपा समाज मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी घनश्यामलाल ने बताया कि समाज की ओर से शोभायात्रा बिछावट मंदिर पावटा चौक से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस बिछावट मंदिर में पहुंच कर संपन्न होंगे। इसके बाद स्नेह मिलन कार्यक्रम होगा।