पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर दो दिन रिमांड पर |

चोरी में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर दो दिन रिमांड पर |

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर दो दिन रिमांड पर | गंगरार.चित्तौड़गढ़कोर्ट में पेशी पर जाते समय मंगलवार रात एक दुकान पर चोरी करने के दौरान पकड़े गए तीनों हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया है। आरोपी स्टेशन स्थित मोची मार्केट में एक दुकान से सामान चुरा कर भागते समय पकड़े गए थे। थाना प्रभारी शिवलाल मीणा ने बताया की रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में और भी कई मामले खुलने की संभावना है। उल्लेखनीय है की आरोपी मंगलवार रात स्टेशन स्थित लोकेश कुमार शर्मा की दुकान से ओवन प्लास्टिक की बाल्टियां चुराकर बोलेरो गाड़ी में भागे थे, इस दौरान सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों पुलिस ने पीछा कर उनको पकड़ा था। पुलिस ने बोलेरो चोरी का सामान जब्त कर पांच आरोपियों में से लक्ष्मण पुत्र हीराराम बावरी निवासी जजासनी जिला नागौर, ओमप्रकाश पुत्र मंगलाराम बावरी निवासी पालियावास जिला नागौर मुकेश पुत्र गेना बावरी निवासी रियांबड़ी जिला नागौर को गिरफ्तार किया था। तीनों ही अपराधी हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ प्रदेश के कई शहरों में मुकदमे दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...