हाईवे क्षेत्र में ही करते थे वारदात
बीसीएमओडाॅ . देवीलाल धाकड़ के घर हुई लुट के सातों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश कर सात दिन रिमांड पर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने डॉक्टर के घर लूट की बात कबूल की है। पारसोली थानाधिकारी इंद्रसिंह चुंडावत ने बताया की अब तक की प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने डॉक्टर के घर लूट करने की बात कबूली है।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी हाईवे क्षेत्र में ही लूट करते हैं। उस दिन भी ऐसा ही हुआ। वारदात की रात आरोपी ट्रक में कोटा से चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रहे थे। हाईवे किनारे स्थित डॉक्टर का घर देखकर इन्होंने इसमें वारदात की ठान ली। रात के इंतजार में आरोपी हाईवे स्थित एक ढाबे पर रुक गए। वहां खाना भी खाया। रात होने पर साथी ट्रक ड्राइवर इन आरोपियों को डॉक्टर के घर से करीब दो किमी की दूर उतार कर हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। आरोपी जंगल के रास्ते रोड क्रॉस कर डॉक्टर के घर में घुसे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वे कोटा होते हुए एमपी चले गए।