मतदान से दे रहे रेलवे कर्मचारी अपनी राय
चित्तौड़गढ़ | रेलवेकर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर केंद्र सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिए के विरोध में रेल हड़ताल पर कर्मचारियों से मतदान के द्वारा राय लेने के लिए गुरुवार को स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा भी दो दिवसीय मतदान करवाया जा रहा है।
यूनियन के दिनेश दशोरा ने बताया कि कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों पर सरकार द्वारा गंभीरता से निर्णय नहीं लिया गया। अब देशभर में रेल कर्मचारियों से यूनियन द्वारा मतदान से राय ली जा रही है। इसके तहत चित्तौड़गढ़ सेक्शन में चित्तौड़गढ़, शंभूपुरा, निंबाहेड़ा स्टेशन पर मतदान बूथ बनाए है। जहां 12 फरवरी तक कर्मचारी मतदान कर हड़ताल के पक्ष या विपक्ष में वोट डालेंगे। इसके बाद गणना होगी और यूनियन के वरिष्ठ अधिकारी रेल प्रशासन को कर्मचारियों की राय से अवगत करवाएंगे। इसके बाद रेल हड़ताल पर निर्णय करेंगे। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ , शंभूपुरा, निंबाहेड़ा सेक्शन में करीब 900 कर्मचारी अपने मत का उपयोग करेंगे। चित्तौड़गढ़ में दिनेश दशोरा, श्रीकांत शर्मा, नारायणलाल पटवा, सुमेरसिंह, बद्रीनारायण, आलोक जोशी, मनोज सक्सेना, शंभूपुरा में राजीव जोशी, सतीश मीना, चौथमल, निंबाहेड़ा में मोहम्मद सलीम, अजीत कुमार पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों से मतदान करवाने में जुटे रहे।
चित्तौड़गढ़ | प्लेटफार्मएक पर मतदान के लिए उपस्थित रेल कर्मचारी।