- Hindi News
- अस्थाई वरिष्ठता सूची के लिए आपत्तियां मांगी
अस्थाई वरिष्ठता सूची के लिए आपत्तियां मांगी
दौसा| वर्ष2009-10 में चयनित सेकंड ग्रेड शारीरिक शिक्षकों की अस्थाई वरिष्ठता सूची मेल द्वारा डीईओ प्रा. बीईईओ कार्यालय को भेजी गई है। इसमें 1 अप्रैल-09 से 31 मार्च-10 के बीच नियुक्त/पदोन्नत अध्यापक 20 फरवरी तक उपनिदेशक माध्यमिक कार्यालय जयपुर को आपत्तियां भेज सकते हैं। एडीईओ मा. दुर्गा प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि निर्धारित तिथि तक आक्षेप नहीं भिजवाए तो बाद में प्राप्त होने वाले प्रकरणों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।