- Hindi News
- लगन ले जा रहे दो युवक ट्रैक्टर की चपेट में आए
लगन ले जा रहे दो युवक ट्रैक्टर की चपेट में आए
भास्कर न्यूज |महूइब्राहिमपुर
लगनलेकर कस्बे से दौसा जिले के गांव खेड़ला जा रहे बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस चौकी प्रभारी त्रिलोक चंद शर्मा ने बताया कि महूइब्राहिमपुर निवासी तारा पुत्र रामचरण जाटव एवं राकेश पुत्र चाेखेलाल जाटव अपने परिवार की युवती की लगन लेकर बुधवार शाम 7 बजे दौसा जिले के खेड़ला गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में देवलेन मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मौके पर पहुंच हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत काफी गंभीर बताई है।