पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज बीईईओ की कुर्सी छोड़ रमसा के एडीपीसी बनेंगे सुशील कुमार

आज बीईईओ की कुर्सी छोड़ रमसा के एडीपीसी बनेंगे सुशील कुमार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| सुशीलकुमार शर्मा बीईईओ की कुर्सी छोड़ गुरुवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) में एडीपीसी की कुर्सी संभालेंगे। रमसा के एडीपीसी ओमप्रकाश शर्मा को एपीओ करने के बाद कार्यवाहक के तौर पर रामनिवास शर्मा के पास एडीपीसी का चार्ज था, लेकिन सुशील शर्मा के 4 फरवरी को एडीपीसी रमसा के आदेश हो गए थे। शर्मा गुरुवार रमसा एडीपीसी के तौर पर ज्वाइन करेंगे। रमसा एडीपीसी चयन के लिए 23 जनवरी को शिक्षा संकुल जयपुर में साक्षात्कार हुए थे। इसमें सुशील शर्मा के अलावा अन्य भी साक्षात्कार में शामिल हुए थे, लेकिन 4 फरवरी को जारी आदेशों के अनुसार चयन सुशील कुमार शर्मा का हुआ, जो गुरुवार को विधिवत एडीपीसी का कार्यभार ग्रहण करेंगे। बीईईओ के पद पर अभी किसी को नहीं लगाया है।