परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करें
गौड़सनाढ्य ब्राह्मण महासभा ने परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग उठाई गई है।
महासभा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा कलेक्टर को ज्ञापन देकर अक्षय तृतीया को परशुराम जयंती का अवकाश घोषित करने की मांग की। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कैलाशचंद मिश्र ने बताया कि परशुराम जयंती पर राजस्थान में सरकारी अवकाश घोषित किया जाए। परशुराम जयंती का पर्व अक्षय तृतीया को राजस्थान में ब्राह्मणों द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण शादी-विवाह की अधिकता रहती है तथा अधिकतर कर्मचारी अवकाश पर रहते हैं, जिससे कार्यालयों में अघोषित छुट्टी रहती है। प्रदेश में परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित होना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में विद्वत परिषद के जिलाध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम गौड़, सभा के महामंत्री भगवान सहाय अचलपुरा, रामजीलाल धरणवास आदि थे।
दौसा. परशुरामजयंती (अक्षय तृतीया) पर अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देते ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी।