पार्षद ने भाजपा छोड़ आप का दामन थामा
दौसा | वार्ड24 के पार्षद वीरेंद्र कुमार शर्मा ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्षद ने कहा कि भाजपा की राजस्थान में सरकार बने एक वर्ष से अधिक हो गया, लेकिन सरकार ने समीक्षा के नाम पर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद करने का काम किया है। बीपीएल की सहायता राशि राशन सामग्री में कटौती कर दी। दवा में भी कटौती की है। दौसा शहरी क्षेत्र में एक वर्ष से एक भी विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन जारी नहीं की। राशन कार्डों का पूरी तरह वितरण नहीं हुआ। सरकार के लोग अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति में लगे हैं। जनता की परेशानियों से उन्हें कोई वास्ता नहीं है। पार्षद ने प्रदेशाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।