तहसील भवन निर्माण की जांच
नांगल राजावतान . उपखंडमुख्यालय पर चल रहे तहसील भवन निर्माण कार्य में घटिया मसाला काम में लेने का खुलासा होने पर बुधवार को एसडीएम जांच करने पहुंचे। बुधवार के अंक में दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होते ही अधिकारी हरकत में आए। सुबह जांच करने एसडीएम शशि कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे तो ठेकेदार सीमेंट के गोदाम के ताला लगाकर भाग गया। मौके पर ठेकेदार विभागीय अधिकारी नहीं मिले। उन्होंने कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए।