पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन जिलों के सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस

तीन जिलों के सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | चिकित्सास्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए औषधियां, सर्जिकल सूचर्स की वार्षिक मांग नहीं भेजने पर तीन जिलों के सीएमएचओ को नोटिस जारी किया है। इसमें बांसवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भगवती प्रसाद वर्मा, दौसा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा एवं डूंगरपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजाराम मीणा शामिल हैं।

निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ.बी.आर.मीणा के अनुसार तीनों सीएमएचओ को विभाग ने पत्र फोन द्वारा वार्षिक मांग भिजवाने के निर्देश के बावजूद पालना नहीं करने पर कृत्य कार्य के प्रति उदासीनता एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का द्योतक माना है। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं देने पर आरोप सही मानते हुए सीसीए नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।