- Hindi News
- सम्मेलन में कुरीतियां त्यागने पर दिया जोर
सम्मेलन में कुरीतियां त्यागने पर दिया जोर
दौसा | महात्मागांधी समाजोत्थान नेहरू युवा मंडल कालूवास द्वारा नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक के 15 युवा मंडलों के 80 युवाओं ने भाग लिया। डॉ. रूपनारायण सैनी एवं बरदाराम मीणा ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष सीताराम बैरवा ने अतिथियों का स्वागत किया। सैनी ने बताया कि समाज के विकास के लिए बाल विवाह, दहेज प्रथा, नशा मुक्ति एवं धूम्रपान को रोकना जरूरी है। बरदाराम मीणा ने बताया कि खुले में शौच जाने से प्रदूषण अधिक फैलता है। इसे बचने के लिए घर-घर में शौचालय होना आवश्यक है। उप सरपंच रामफूल मीणा ने पौधरोपण पर बल दिया। बाबूलाल बैरवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।