पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गृह मंत्री से की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

गृह मंत्री से की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | नागौरीमोहल्ले में गत दिनों धारदार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग आईजी एसपी एवं गृह मंत्री से की गई है। मृतक सरफराज के भाई वसीम खान ने गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, आईजी डी.सी. जैन एसपी अंशुमन भोमिया से हत्या के आरोपी बाबू खान को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को सुबह 8 बजे सरफराज की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस अभी तक बाबू खान एवं अन्य अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।