पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुंदर बाबा की मूर्ति का अनावरण

सुंदर बाबा की मूर्ति का अनावरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव ने दिया बालिका शिक्षा पर जोर

भास्करन्यूज | दौसा (ग्रामीण)

ग्रामबाड़ा में रविवार को सुंदर बाबा की मूर्ति का अनावरण पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश ने किया।

इस अवसर उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बालिका के शिक्षित होने से दो परिवारों का उद्धार होता है। इसलिए हर घर में बालिका शिक्षा पर जोर देना चाहिए। कयोंिक बालिका शिक्षित होगी तो अपने परिवार को सही दिशा देगी। शादी के बाद जिस घर में जाएगी उस घर को ठीक से संवारेगी तथा बच्चों में शिक्षा की अलख जगाकर उन्हें आगे बढ़ाने में मददगार होगी। इसलिए बालिका को जरूर शिक्षित करना चाहिए। उन्होंने संतों के जीवन से प्रेरणा लेकर बुराइयों को त्यागने का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने कई संतों का उदाहरण देकर उनके पद चिह्नों पर चलने की बात कही। पूर्व सरपंच धन्ना लाल बैरवा ने एकता से ही विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास भी तब ही संभव है। जब एकता होगी। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा पर भी जोर दिया। सरपंच खेमराज मीणा, पूर्व सरपंच विजय सिंह गुर्जर , रामेश्वर प्रसाद बंशीवाल बाबूलाल टोरडा मौजूद थे।

रामसिंहपुरामें 19 प्रतिभाएं सम्मानित

दौसा (ग्रामीण) | जवाहरकला केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी छवि जोशी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में प्रगति का आधार है। ग्राम रामसिंहपुरा में अखिल भारतीय मत्स्य अवतार सेवा संस्थान द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर गांव राज्य का नाम रोशन करे। सुरमन संस्थान की निदेशक ममन चतुर्वेदी ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान 19 बालक बालिकाओं को सम्मानित किया। सुरमन संस्थान सेवा की निदेशक ने बताया कि संस्थान की ओर से 108 बालक-बालिकाओं को पुनर्वास किया जा रहा है इनके लिए सुरमन घरौंदा का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान रामकरण मीणा, रेवड़ पटेल एवं महेश कुमार शर्मा थे।

दौसा (ग्रामीण) . समारोहमें प्रतिभा को सम्मानित करते अतिथि।

दौसा (ग्रामीण). मूर्तिका अनावरण करती पूर्व संसदीय सचिव मौजूद लोग।