अविजित और अर्जित ने जमाए शतक
हरमिंदर सिंह के शतक (100) से अलवर ने पाली के खिलाफ बढ़त बना ली है। श्रीगंगानगर में खेले जा रहे मैच में पाली की पारी 132 रन पर समेट अलवर ने दिन का खेल खत्म होने तक 7/218 रन बना लिए थे।
जैसलमेर में सईद खलील अहमद (5/24) और सुबोध भाटी (4/27) की मदद से टोंक ने सीकर की पारी 70 रन पर समेट दी। जवाब में सीकर के नाथू सिंह ने आठ विकेट झटक टोंक को 181 रन पर पैवेलियन लौटा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक टोंक ने अपनी दूसरी पारी में 4/108 रन बना लिए थे। वहीं अजमेर ने 8/306 रन बनाने के बाद भरतपुर को 9/184 रन ही बनाने दिए।
धनेश कुमार के शानदार शतक (124*) से चूरू ने स्पूनर ग्रुप में डूंगरपुर को 183 रन से हराया। चूरू के 7/274 के सामने डूंगरपुर की टीम 91 रन पर सिमट गई। एक अन्य मैच में विवेक यादव की घातक गेंदबाजी (7/31) की मदद से बाड़मेर ने दौसा को पांच विकेट से मात दी। 121 रन का लक्ष्य बाड़मेर ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
अर्जित गुप्ता
अविजित सिंह
सवाई माधाेपुर के खिलाफ 7/343 रन बनाए श्रीगंगानगर ने
कॉल्विन शील्ड