पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक भर्ती परीक्षा का सच

शिक्षक भर्ती परीक्षा का सच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक ही सवाल के दो जवाब कैसे?

भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)

जिलापरिषद के माध्यम से कराई गई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में आए प्रश्नों के दो-दो उत्तर सामने आए हैं, जिससे अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में है। परीक्षा के दौरान आए प्रश्नों का पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी वेबसाइट अलग उत्तर है तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पुस्तकों में उन्हीं प्रश्नों के अलग उत्तर है।

परीक्षार्थी कुंडल निवासी अनिल कुमार जांगिड़ रोल नं. 62100216 ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पंचायतीराज विभाग ने वेबसाइट पर जारी की उत्तर तालिका ओएमआर सीट देखकर हम दंग रह गए। अभ्यर्थी दोनों के उत्तरों में अंतर से खासे परेशान हंै। दर्जनों अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर के उत्तरों में रही त्रुटि से पहले अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। तथा मामले की विशेष कमेटी से जांच कराने की मांग की जाएगी, जिससे उनके भविष्य से खिलवाड़ नहीं हो सके।

कुछ प्रश्नों की बानगी

^पंचायतीराजविभाग की वेबसाइट पर उत्तर तालिका में बीकानेर के शासकों की कुल देवी आईमाता को बताया है, जबकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की पाठ्यपुस्तक राजस्थान अध्ययन के पेज संख्या 118 पर करणी माता है।

^इसी प्रकार वेबसाइट पर उत्तर तालिका में रेशेदार फसल चावल को माना है, जबकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा १२वीं की भारत लोग और अर्थ व्यवस्था के पेज संख्या 51 पर रेशेदार फसल जूट को दर्शाया गया है।

^पंचायतीराज विभाग ने दूध से क्रीम निकालने की प्रक्रिया आसवन माना है, जबकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 9वीं विज्ञान के पेज 21 पर सेप्टिप्युगेशन बताया गया है।

^वेबसाइट पर मूल अधिकारों को निलंबित करना सामान्य परिस्थितियों को माना है। कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान के पेज संख्या 41 पर आंतरिक विद्रोह या युद्ध को माना गया है।

दौसा ग्रामीण. जारीकी गई आंसर शीट।