दौसा (ग्रामीण) | भांडा रेज से राणोली पंप हाउस तक लाइनों में लीकेज से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं होने से व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
भांडारेज कस्बे के लिए राणोली से रही पाइप लाइन में दर्जनों लीकेज हैं। पंप हाउसों पर जलदाय विभाग कर्मचारी भी तैनात होने के बावजूद लीकेज से अनजान हैं। घनश्याम भांडारेज ने बताया कि कस्बे में तीन दिन में पीने का पानी मिलता है।
रामजीलाल मल्होत्रा, पूर्व सरपंच सीताराम मौर्य ने बताया कि पानी की बर्बादी के बारे में अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। जेईएन रतनलाल मीणा का कहना है कि लीकेज की मरम्मत कराई जाएगी, जिससे लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके।
दौसा (ग्रामीण). लीकेजसे शनिवार को व्यर्थ बहता पानी।