मोरोली के लिए बस शुरू
दौसा | दौसाआगार ने मोरोली के लिए शनिवार से रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी। यह बस दौसा से मोरोली तक दो फेरे लगाएगी। आगार के मुख्य प्रबंधक सांवलराम मीणा ने बताया कि दौसा से मोरोली के लिए स्थाई परमिट लेकर बस सेवा शुरू कर दी। यह बस दौसा से शाम 4 बजे रवाना होकर आलूदा, पापड़दा, खवारावजी होते हुए मोरोली पहुंचेगी।