- Hindi News
- दौसा (ग्रामीण)| राजेंद्रशर्मा शिक्षा संस्था देवरी में शनिवार को छात्र छात्राओं
दौसा (ग्रामीण)| राजेंद्रशर्मा शिक्षा संस्था देवरी में शनिवार को छात्र-छात्राओं
दौसा (ग्रामीण)| राजेंद्रशर्मा शिक्षा संस्था देवरी में शनिवार को छात्र-छात्राओं को समाजसेवियों द्वारा बाल भास्कर का निशुल्क वितरण किया गया। हाथों में बाल भास्कर की प्रतियां पहुंचते ही बालकों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश जोशी ने कहा कि दैनिक भास्कर की ओर से प्रकाशित बाल भास्कर में बालकों को ज्ञानवर्धक मनोरंजन युक्त कहानियां, चुटकले पहेलियां हल करने को मिलेगी। बालको के बौद्धिक विकास में सहायक होगी। थानेदार मीणा ने कहा कि दैनिक भास्कर की ओर से ब्रेन हंट, जूनियर एडिटर प्रतियोगिताएं सराहनीय रही हैं। इससे गांवों की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। द्रोपदी गुप्ता ने मधुरिमा, बाल भास्कर, यंग भास्कर की प्रशंसा की। प्रधानाध्यापक योगेश पांडे ने कहा कि तिलक होली, परिंडा अभियान, बेटी बचाओ, शराब बंदी अभियान सराहनीय ·कार्यक्रम रहे हैं। इस दौरान रीना शर्मा , रविकांत पांडे, शकुंतला देवी मौजूद थे।
दौसा (ग्रामीण). बालकोंको बाल भास्कर वितरित करते समाजसेवी।
बालकों को बांटी बाल भास्कर
न्यूज़ इनबॉक्स