- Hindi News
- दौसा| बापीजीएसएस में ट्रांसफार्मरों से चोरी होने के मामले में
दौसा| बापीजीएसएस में ट्रांसफार्मरों से चोरी होने के मामले में
दौसा| बापीजीएसएस में ट्रांसफार्मरों से चोरी होने के मामले में दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली निगम के जेईएन ने शनिवार को सैंथल थाने में रिपोर्ट दी है। जेईएन रूपेश बैरवा ने रिपोर्ट में बताया कि जीएसएस से 15 अगस्त को ट्रांसफार्मरों से कॉपर वायर सामान चोरी हो गया था। 16 अगस्त को 7 ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट दी थी। 30 अगस्त को भौतिक सत्यापन किया तो करीब 15 ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी होने का पता चला है। थानाधिकारी अशोक कुमार सोनी ने बताया कि जेईएन द्वारा दी रिपोर्ट को पूर्व की पत्रावली में शामिल कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि जीएसएस में 15 ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी होने के बावजूद अधिकारी इस मामले को दबाए बैठे थे।
ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में दी रिपोर्ट