पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलत मंसूबे नहीं होने देंगे पूरे

गलत मंसूबे नहीं होने देंगे पूरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)

ग्रामपंचायत राणोली का मुख्यालय यथावत रखने की मांग को लेकर शनिवार को भी पंचायत भवन पर धरना जारी रहा।

जयसिंह गुर्जर ने कहा कि जब तक प्रशासन राणोली पंचायत का प्रस्ताव सरकार को नहीं भेजेगा धरना जारी रहेगा। नंद सिंह राजपूत ने कहा कुछ लोग राजनेताओं का दबाव डलवाकर पंचायत का मुख्यालय बदलना चाहते हैं। उनके इस तरह के गलत मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। पूर्व सरपंच किलाण सहाय मीणा ने कहा सर्व समाज के लोग भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान गीता देवी शर्मा, शांति देवी, कौशल्या देवी, देवनारायण गुर्जर, जयसिंह गुर्जर, सत्यनारायण सैन, महेंद्र सोनी एवं नरेश शर्मा मौजूद थे। ग्राम पंचायत शेखपुरा को यथावत रखने की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान थानेदार मीणा, सुरेश जोशी, गिर्राज ठेकेदार, शिंभु माठा, सुनीता जोशी सुमन मीना ने विरोध जताया।

पंचायतमुख्यालय देवरी में ही बनाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

दौसा | देवरीमें ग्राम पंचायत मुख्यालय करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि शेखपुरा में सरकारी भवनों के लिए भूमि का अभाव है। वहीं पंचायत भवन, आईटी केंद्र, पटवार घर अनुपयोगी हैं। इन भवनों का पट्टा तक नहीं हैं। महेंद्र जैमन ने बताया कि पटवार भवन में आज तक पटवारी नहीं बैठा है। पंचायत भवन सामलाती भूमि में बना हुआ है। जिसका पट्टा नहीं है। आईटी केंद्र पर जनसुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने उक्त भवनों में हुई अनियमितताओं की जांच कराने तथा देवरी को पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग की। विनोद शर्मा, धर्मसिंह, जगदीश, रामहेत आदि ने ज्ञापन सौंपा।

दौसा (ग्रामीण). ग्रामपंचायत मुख्यालय यथावत रखने की मांग को लेकर शनिवार को विरोध जताते लोग।