हज के लिए रवाना हुआ दल
हजयात्रा के लिए शनिवार को नागौरी मोहल्ला से यात्रियों का पहला दल रवाना हुआ।
यात्रियों को परिजनों मित्रों ने भावभीनी विदाई दी। नौगरी मोहल्ला से मोहम्मद हनीफ, नफीसा बेगम आदि को लोगों ने माला पहनाकर विदा किया। इस दौरान परिजनों रिश्तेदारों से गले मिलकर यात्रियों की आंखें छलक उठी। यात्रियों ने पहले शाह जमाल की दरगाह पर जाकर यात्रा की सफलता के लिए दुआ मांगी। इसके बाद जुलूस के रूप में लोगों ने यात्रियों को विदाई दी। शमीम अहमद, निजामुद्दीन, अब्दुल हन्नान, मुश्ताक अहमद आदि ने यात्रियों को विदाई दी।
दौसा. हजयात्रा के लिए रवाना होते लोगों को विदाई देते परिजन।