पुलिस ने कराया अनशन खत्म
दौसा| इंिदराकॉलोनी में रास्ते के विवाद के मामले में अपर जिला न्यायाधीश ने यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। एक पक्ष ने रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की है। दूसरे पक्ष ने चारदीवारी करने की बात कही है। दोनों का पक्ष सुनकर पेश किए दस्तावेजों के आधार पर यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए। गौरतलब है कि इस मामले में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर नगर परिषद पर अनशन शुरू कर दिया था। बाद में पुलिस ने कोर्ट स्टे का हवाला देकर अनशन खत्म करा दिया।