3 माह से टंकी सूखी, लोग प्यासे
ग्रामहापावास में तीन माह से टंकी सूखने से ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
जगदीश मीणा, फूटरमल मीणा ने बताया कि करीब एक लाख लीटर क्षमता वाली इस टंकी से हापावास मुख्य गांव को पानी की सप्लाई होती है, लेकिन तीन माह से अधिक समय से टंकी की मोटर जली हुई है। मुख्य गांव में लगे एक पाइंट की भी मोटर जली होने से लोगों के सामने पानी का संकट है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दे दी, इसके बावजूद मोटरों को ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सप्लाई शुरू नहीं कराई तो आंदोलन किया जाएगा।
जलदायविभाग का ट्रांसफार्मर जला, सप्लाई बाधित
सैंथल | मेलामैदान में जलदाय विभाग की सप्लाई का ट्रांसफार्मर जल्द ने से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा बिजली निगम को अवगत कराने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। कस्बे के पिचाना चौकी के समीप बने जलदाय विभाग के कुएं की डीपी जलने से लोगों को पानी का संकट हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुएं का निर्माण भी अधूरा है। पूर्व में भी कलेक्टर विधायक को अवगत कराया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। कस्बे में नदी के समीप लगे हैंडपंप पर तारों से खतरा है। नदी के समीप लगभग चार वर्ष पहले बिजली निगम द्वारा थ्री फेज ट्रांसफार्मर लगाया था, लेकिन ट्रांसफार्मर जलने के बाद आज तक भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा है, वहीं दो पावर कनेक्शन की चक्की लगी हुई है। आज तक पोल पर डीपी नहीं लगी। समीप ही पानी का हैंडपंप लगा हुआ है। हैंडपंप भीड़ लगी रहती है। ट्रांसफार्मर पर परदेशी बबूल के पेड़ खड़े हैं, जो तारों की लंबाई तक पहुंच गए हैं। कई बार तार भिड़ने जानवरों के बैठने पर धमाका होता रहता है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जलदाय विभाग के कुएं के पास मिट्टी धंसी
चांदराना| नांगलबैरसी में राम मंदिर के समीप जलदाय विभाग के कुएं के पास मिट्टी धंसने से हादसे का डर बना हुआ है। ग्रामीणोंने बताया कि टंकी में सप्लाई देने के लिए जलदाय विभाग ने राम