पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 माह बाद भी स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं होने से लोगों को जाना पड़ता है दौसा

13 माह बाद भी स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं होने से लोगों को जाना पड़ता है दौसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)

क्षेत्रमें 13 माह पूर्व खोले दो दर्जन से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं हुए, जिससे लोगों को चिकित्सा सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

जौपाड़ा सरपंच जयसिंह गुर्जर खान भांकरी सरपंच मूली देवी गुर्जर ने बताया कि राजपुरा, पुरोहितों का बास, मांगाभाटा, रामबास, हाज्या का बास में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोल दिए। इससे लोगों को इलाज मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन केंद्रों पर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई। ग्रामीणों को इलाज के लिए दौसा जाना पड़ता है। रूडमल का बास के प्रभुदयाल मीणा, मूलचंद मीणा ने बताया कि केंद्र पर एएनएम कंपाउडर लगाने का जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक भवन भी नहीं बना और ही कर्मचारी लगाए। ग्राम कोटापट्टी, प्रहलादपुरा, पीपल्या चैनपुरा, राजपुरा, मांगाभाटा, रामबास, पुरोहितों का बास, हाज्या का बास, कोरड़ा खुर्द, मालावास, मुंडघिस्या, नांगल चांपा, रामसिंहपुरा, महाराजपुरा, गोठड़ी रूडमल का बास में केंद्र शुरू नहीं हुए। सीएमएचओ डॉ.ओ.पी.बैरवा का कहना है कि पदों को भरने भवन बनाने के प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेजे जा चुके हैं।

दौसा (ग्रामीण). राउप्राविराजपुरा के एक कमरे में उप स्वास्थ्य केंद्र है, जो बंद पड़ा है।