उप सरपंच रामराज गुर्जर ने कहा कि कुछ लोग राजनेताओं का दबाव डालकर मुख्यालय गढ़ बनाना चाहते हैं, जिनके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। केयर सिंह गुर्जर ने कहा कि धरने पर सर्व समाज के लोग पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर महेंद्र
सोनी, गीता देवी शर्मा, शांति देवी, कौशल्या देवी, देवनारायण गुर्जर, जयसिंह गुर्जर, सत्यनारायण सैन, महेंद्र
सोनी मौजूद थे।
ग्राम पंचायत शेखपुरा पर दसवें दिन भी लोगों ने धरना देकर विरोध जताया। वार्ड पंच गिर्राज मीणा ने बताया कि जब तक मुख्यालय यथावत रखने के आदेश नहीं होंगे धरना जारी रहेगा। द्रोपदी गुप्ता, अशोक शर्मा, रामजीलाल, सुरेश जोशी, गिर्राज ठेकेदार, शिंभु माठा, सुनीता जोशी सुमन मीणा ने विरोध जताया।
गढ़ वासियों ने सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत गढ़ में पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ओमप्रकाश जैमन, किशोर गुर्जर, देवीसहाय महावर, भाजपा इकाई अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, हजारी दड़गस, नहनू राम सैनी , प्रभुदयाल बैरवा, पूरण सिंह राजपूत मौजूद थे।
दौसा (ग्रामीण). पंचायतको यथावत रखने के समर्थन में सोमवार को मशाल जुलूस निकालते राणोली वासी सुरक्षा के लिए तैनात जाब्ता।