पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंवरपुरा के स्कूल परिसर में बिजली तार टूटा, हादसा टला

कंवरपुरा के स्कूल परिसर में बिजली तार टूटा, हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा (ग्रामीण)| राप्राविकंवरपुरा के सामने मात्र तीन फुट की ऊंचाई पर 11 केवी का तार झूल रहा है। सोमवार को स्कूल परिसर में तेज धमाके साथ तार टूटकर गिर गया, जिससे हादसा टल गया। तार टूटने के बाद मौके पर पहुंचे अभिभावकों बालकों ने निगम के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन चार घंटे बाद भी बिजलीकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर लोगों ने रोष जताया। श्रीराम मीणा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश के बाद भी स्कूल से लाइन नहीं हटाई। दो वर्ष से तार झूल रहे हैं। इससे कई जानवरों की मौत हो चुकी है। अर्जुन लाल , मोहन लाल मीणा , छगनलाल मीणा , मुकेश मीणा ने बताया कि कई बार वाहनों में उलझकर तार टूट चुका है। प्रधानाध्यापक शिवचरण शर्मा ने बताया कि तारों को हटाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र देकर गुहार कर चुके हैं। तारों के पास हैंडपंप लगा हुआ है, जिससे बालकों को खतरा है।

दौसा (ग्रामीण). स्कूलमें झूलते तार दिखाते छात्र।