खुद का रोजगार लगाएं युवा
खुद का रोजगार लगाएं युवा
दौसा| बेरोजगारयुवाओं को अपनी क्षमता और इच्छा के अनुसार खुद का रोजगार स्थापित करना चाहिए। पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कालेज में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित \\\'स्वरोजगार एवं युवा\\\' विषय पर व्याख्यान में उद्योग अधिकारी भगवान सहाय वर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर स्वरोजगार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एसटी, एससी, आेबीसी, अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत अनुदान पर ऋण दिया जाता है। महिलाएं समूह में बनाकर भी कार्य कर सकती हैं। इसमें पापड़, फास्ट फूड, वस्त्र उद्योग, सिलाई आदि शुरू कर सकती हैं। युवा चाय, आटे का व्यापार, साबुन उद्योग, होटल, स्टेशनरी, चप्पल-जूते की दुकान का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।