स्थायीकरण के आदेश जारी हों
स्थायीकरण के आदेश जारी हों
दौसा | राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत ने सितंबर-2012 में नियुक्त शिक्षकों की वेतन भुगतान स्थायीकरण आदेश जारी करने के संबंध में मांग उठाई है। इसके लिए सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रमुख अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला मंत्री बाबूलाल रायपुर ने बताया कि जिला परिषद ने वर्ष 2012 में तृतीय वेतन श्रृंखला के रिक्त पदों पर दो वर्ष के परीवीक्षाकाल पर फिक्स वेतन में नियुक्त किया था। दो वर्ष का परीवीक्षाकाल संतोषप्रद पूरा किया, लेकिन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने अब तक वेतना भुगतान और स्थायीकरण के आदेश जारी नहीं किए हैं। इस पर जिला प्रमुख ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगे पूरी करने का विश्वास दिलाया।