पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

दौसा(ग्रामीण)|महिला पर्यवेक्षकचंदा बैरवा ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रो पर बालकों की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि बाग ढाणी भांडारेज, गोठड़ा, केंद्रों पर बालकों की संख्या कम मिली। इस पर संख्या बढ़ाने, नियमित गर्म पोषाहार बनाने , कक्षाएं लेने, गर्भवती महिलाओं स्वास्थ्य जांच कराकर, टीकाकरण कराने के अलावा किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोलियों का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी विटामिन कार्यक्रम के तहत बालकों को खुराक पिलाने में लापरवाही नहीं करने की बात कही।