पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर उतरे थड़ी ठेले वाले

अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर उतरे थड़ी-ठेले वाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा|अतिक्रमण हटाओअभियान के दौरान सोमनाथ चौराहे से हटाए गए फल सब्जी वालों ने शनिवार को चौराहे पर धरना देकर रोष जताया।

फल सब्जी विक्रेताओं का कहना था कि नगर परिषद द्वारा आनन-फानन में अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें बेदखल कर रोजी-रोटी छीन ली है। इससे परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि चौराहे से हटाने से पहले सब्जी विक्रेताओं को जगह दी जानी चाहिए। बेदखल करने से पहले नोटिस जारी किए जाने चाहिए, लेकिन बिना सोचे समझे रोजी-रोटी पर चोट की गई है। इससे गरीब विक्रेताओं का गुजारा मुश्किल हो गया है। विक्रेताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया तथा उन्हें चौराहे के समीप जमीन आबंटित करने की मांग की। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर थड़ी, ठेले सामान वापस करने जगह दिलाने की मांग की। प्रकाश खटीक, नरसी लाल, रामप्रताप, सुरेंद्र, मनोहर लाल मुकेश आदि थे।

सरसविक्रेताओं में भी गस्सा : सरसदुग्ध विक्रेता संघ के महामंत्री गजानंद कटारिया ने नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि जयपुर डेयरी के 600 रुपए प्रति माह किराया वर्षों से नगर परिषद में जमा हो रहा है। इसके बाद भी नोटिस दिए बगैर 6-7 सरस बूथ हटा दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि शेष बूथों को हटाया तो 15 दिसंबर से सरस दूध की बिक्री बंद कर दी जाएगी।

पेयजलटंकी हटाने से रोष : तिवाड़ीनर्सिंग होम के पास से पेयजल टंकी हटा दी गई, जिससे लोगों के सामने पेयजल संकट हो गया। भामाशाह के द्वारा बनवाई गई इस टंकी से पायलट नगर वािसयाें को पानी मिलता था। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।

धरनाप्रदर्शन के कारण नहीं चला अभियान : शनिवारको कांग्रेस का धरना प्रदर्शन होने से पुलिस जाब्ता नहीं मिलने के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जा सका। नगर परिषद के आयुक्त मोहनचंद बंसल ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान जारी रहेगा।