- Hindi News
- शिविर में वॉलीबॉल, बैडमिंटन मेहंदी प्रतियोगिता हुईं
शिविर में वॉलीबॉल, बैडमिंटन मेहंदी प्रतियोगिता हुईं
दौसा | प्रशस्वीशिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 10 दिवसीय एसयूपीडब्ल्यू कैंप के अंतर्गत शनिवार को वॉलीबॉल, बैडमिंटन मेहंदी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
सोमवार को वॉलीबॉल बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले होंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। खेलों के साथ अन्य गतिविधियां भी होंगी। इसमें सांस्कृतिक, कलात्मक, रंगोली, स्वच्छता अभियान, गायन, वाद-विवाद अभिनय आदि प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सह प्रभारी दामोदर प्रसाद शर्मा ने प्रतियोगिताओं में विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।