महिलाओं को दी स्वरोजगार की जानकारी
दौसा ग्रामीणविकास एवं पर्यावरण संस्था बासड़ी के तत्वावधान में अयोध्या नगर में महिलाओं को सिलाई कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। संस्था सचिव हरिशंकर शर्मा ने बताया कि दक्ष व्यक्तियों द्वारा महिलाओं को सिलाई का कार्य सिखाया जा रहा है। संदर्भित व्यक्तियों विभागीय प्रतिनिधियों द्वारा कौशल, निर्माण, मार्केटिंग समूह के माध्यम से कार्य करने की जानकारी दी गई।