- Hindi News
- पायलट जयंती पर चौधरी धर्मशाला में पुष्पांजलि
पायलट जयंती पर चौधरी धर्मशाला में पुष्पांजलि
दौसा राजेशपायलट की जयंती पर मंगलवार को चौधरी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में कार्यकर्ताओं ने पायलट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट ने हमेशा किसान, गरीब मजदूर के हित में आवाज उठाई है। पायलट सच्चे मायने में किसान नेता थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिलाध्यक्ष जी.आर. खटाणा, प्रदेश महासचिव मुरारी लाल मीणा, जिला प्रमुख गीता खटाणा, प्रधान दीनदयाल बैरवा, उप प्रधान मंजू मीणा, पूर्व विधायक भूधरमल वर्मा, रामनाथ राजोरिया, मनोहर लाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर, रामजीलाल ओड़, रामावतार मावई, शर्मा आदि ने पायलट के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
दौसा. पायलटजयंती पर चौधरी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ता।