स्वाइन फ्लू का एक और रोगी मिला
दौसा | शहरमें स्वाइन फ्लू का एक रोगी और मिला है। इसको देखते हुए गुरुवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने कॉलोनी में सर्वे किया। ब्लाॅक सीएमएचओ डॉ. संदीप शारदा ने बताया कि अशोक नगर निवासी गीता शर्मा (44) के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। गीता शर्मा 7 फरवरी को बीमार हुई। उसने जिला चिकित्सालय में दिखाया। 8 फरवरी को जिला चिकित्सालय में सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजा। बुधवार को उसके स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। गीता शर्मा का उपचार चल रहा है। उसको जयपुर उपचार कराने की सलाह दी गई। चिकित्सा टीम ने कॉलोनी में सर्वे किया तथा परिवार के लोगों को टेमि फ्लू दवा दी गई।