दौसा। दुर्गामाता मंदिर ट्रस्ट आयुर्वेद विभाग की ओर से गुरुवार को दुर्गा मंदिर में लगाए गए शिविर में करीब 8 हजार लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल साहनी ने बताया कि आयुर्वेद अधिकारी गजानंद शर्मा वैद्य विष्णुकांत तिवाड़ी के नेतृत्व में लोगों को काढा पिलाया गया। काढा पीने के लिए सुबह से दोपहर तक लोगों की भीड़ रही। पार्षद महेंद्र आनंद, गुलाब झिंगानिया, सत्यनारायण शर्मा, कंपाउंडर मोहनलाल शर्मा, सतीश शर्मा, बाबूलाल, आदि ने इस कार्य में सहयोग किया।
ज्ञानदीप विद्या मंदिर में 150 विद्यार्थियों को काढा पिलाया। वैद्य कैलाश चंद्र शर्मा की देखरेख में विक्रमादित्य शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में काठा पिलाया गया। डॉ. पी.डी. शर्मा ने छात्राध्यापिकाएं को स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी गणपत नारायण शर्मा ने ज्योति आदर्श माध्यमिक स्कूल में 400 विद्यार्थियों को काढा पिलाया। 14 फरवरी को आईटी केंद्र बनियाना पर काढा पिलाएंगे। वैद्य कैलाश इंदौरिया ने राउमावि बापी में 210 विद्यार्थियों स्टाफ को काढा पिलाया। 16 बीमार बालकों को दवा वितरित की।
सैंथल| राउमावि में सभी स्कूलों के एक हजार विद्यार्थियों को वैद्य अनिल शर्मा ने काढा पिलाया। कंपाउंडर ओम प्रकाश शर्मा, गिरधारीलाल शर्मा, प्रधानाध्यापक पूरण मल शर्मा, परमानंद शर्मा, विकास शर्मा, माया सैनी, रजनी सैनी, पूनम छीपा, हेमलता शर्मा आदि थे।
दौसाग्रामीण | राउमाविगुमानपुरा, देव आर्दश विद्या मंदिर जौपाड़ा, सर्वोदय माध्यमिक विद्यालय ढिगारिया में एक हजार बालकों को काढा पिलाया गया। वैद्य गणपत नारायण शर्मा ने बताया कि हर्बल टी के सेवन से स्वाइन प्लू पर काबू पाया जा सकता है वैद्य शंभु दयाल शर्मा कम्पांउडर राजकुमार गुप्ता, ने घरेलू नुस्खे कपूर, इलायची, कालीमिर्च, लौंग कूटकर कपड़े में बांध हर दस मिनट मे सूंघने की सलाह दी।
दुब्बी| भंडारीछोकर वाडा में आयुर्वेद औषधालय की ओर से गुरुवार को स्कूलों में स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया। वैद्य गिरिराज प्रसाद शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को राहगीरों को काढा पिलाया। निहालपुरा में वैद्य बिशनसिंह राजावत ने बालक बालिकाओं को काढा पिलाया।
पापड़दा| श्यालावास में निजी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को वैद्य सुरेश शर्मा, कंपाउंडर आशीष शर्मा, ने स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया। भूमि विकास बैंक के चेयरमैन लल्लूराम मीणा, पंस सदस्य रामकेश मीणा, प्रहलाद मीणा, कैलाश मीणा थे। खवारावजी में वैद्य महेंद्र कुमार शर्मा ने स्कूली बालकों घर-घर जाकर लोगों को काढा पिलाया।