छात्राओं का नृत्य कौशल
राजकीयमहिला महाविद्यालय में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मयूरी’ का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने एकल समूह नृत्य में कला कौशल का प्रदर्शन किया।
आरंभ में अतिथि समाजसेवी अनिल कुमार शर्मा जगदीश कोठीवाला ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया। प्राचार्य डॉ. शंकर लाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद एकल समूह नृत्य में छात्राएं मंच पर उतरीं।
एकलनृत्य में कौन अव्वल : इसमेंकविता जांगिड़ ने बाजी मारी और पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दिव्या शर्मा दूसरे और एकता गौतम तीसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य में 32 छात्राओं ने भाग लिया।
समूहनृत्य में कौन-कौन विजेता : समूहनृत्य में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शक दीर्घा में बैठी छात्रा और स्टाफ को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। निर्णायक मंडल द्वारा नेहा वर्मा एवं समूह प्रथम घोषित किया गया, जबकि सुनीता शर्मा एवं समूह द्वितीय बुलबुल राजावत एवं समूह को तीसरा स्थान मिला। समूह नृत्य में 7 ग्रुप में छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कालेज की डॉ. राजकुमार राणावत, डॉ. सुधा शर्मा डॉ. शकुंतला सिंह थीं। इस बीच प्राचार्य डॉ. शंकर लाल शर्मा ने विजेता छात्राओं को शुभकामना दी।
आजवार्षिकोत्सव पारितोषिक वितरण समारोह : प्राचार्यडॉ. शंकर लाल शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि सांसद हरीश मीणा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि कालेज शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक भगवान सहाय शर्मा वरिष्ट अधिवक्ता अभय शंकर शर्मा होंगे। अध्यक्षता विधायक शंकर लाल शर्मा करेंगे।
दौसा. महिला कॉलेज में मयूरी-2015 के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं।