- Hindi News
- तहसील भवन में घटिया निर्माण की जांच करने पहुंचे एसडीएम
तहसील भवन में घटिया निर्माण की जांच करने पहुंचे एसडीएम
नांगल राजावतान | उपखंडमुख्यालय पर चल रहे तहसील भवन निर्माण कार्य में घटिया मसाला काम में लेने का खुलासा होने पर एसडीएम जांच करने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होते ही अधिकारी हरकत में आए। सुबह एसडीएम शशि कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे तो ठेकेदार सीमेंट के गोदाम के ताला लगाकर भाग गया। मौके पर ठेकेदार विभागीय अधिकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने काम कर रहे मिस्त्रियों से चिनाई की जानकारी ली। चिनाई में 12-1 एक का मसाला लगाया जा रहा था, लेकिन एसडीओ के पूछने पर मिस्त्रियों ने 8-1 का मसाला लगाने की बात कही। इस पर उन्होंने कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए।